संभाग स्तरीय 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026-27 प्रतियोगिता
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026-27 के अंतर्गत संभाग स्तरीय विज्ञान परियोजना प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय (Focal Theme) “सततता के लिए विज्ञान और नवाचार” (Science and Innovation for Sustainability) निर्धारित किया गया है। प्रमुख विवरण: आयु वर्ग:कनिष्ठ वर्ग (Junior Group): 10 से 14 वर्षवरिष्ठ वर्ग (Senior Group): 14 से 17 वर्षदल संरचना: प्रत्येक दल में अधिकतम 5 बाल वैज्ञानिक (एक मुख्य प्रस्तोता और एक सह-प्रस्तोता) हो सकते हैं।प्रतियोगिता का स्तर व चरण: विद्यालय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ परियोजनाएँ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।